इटावा/लवेदी। जनपद में 34 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला आयोजित हुआ, जिसमें 3558 मरीजों ने लाभ प्राप्त किया। इस दौरान 170 गोल्डन कार्ड भी बनाए गए। 712 लोगों की कोविड हेल्प डेस्क पर जांच हुई। एंटीजन के 40 टेस्ट हुए।
मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के नोडल अधिकारी व एसीएमओ डा. शिवचरण ने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 1441 पुुरुष, 1480 महिलाएं व 637 बच्चे आए। इस दौरान 146 चिकित्सकों व 150 पैरामेडिकल स्टाफ ने सेवाएं प्रदान कीं।
मेले में आंखों के 394, फीवर के 430, मलेरिया के 431, त्वचा रोग के 549, ब्लड प्रेशर के 387 मरीज आए, जबकि 199 गर्भवती की जांच की गई। 699 अन्य मरीजों की जांच की गई।
उधर, ब्लाक महेवा के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लखना में मेले का आयोजन किया गया। महेवा ब्लाक में सिर्फ लखना पीएचसी पर ही मेला लगाया गया, लेकिन पूरे दिन सन्नाटा सा पसरा रहा।
यहां जो मरीज आ रहे थे, उनको नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन के साथ दवाइयां व जांचें की गई। इस दौरान फार्मासिस्ट एके सचान, स्टाफ नर्स देवेंद्र सिंह, विजय, आशा कार्यकर्ता सुनीता उपस्थित रहीं।
उधर, लखना पीएचसी में 32 मरीजों के रजिस्ट्रेशन कराकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेवा के अधीक्षक डॉ. गौरव त्रिपाठी ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लखना की डा. अनीता सिंह ने 32 मरीज देखे।
चिकित्सक डा. आरपी सिंह कुशवाहा ने मरीजों की जांच कीं। नंदिता पोरवाल ने अंत्योदय कार्ड धारकों के आयुष्मान कार्ड बनाए। यहां पर डॉ. विनोद झा भी उपस्थित रहे।