फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

47 संक्रमित स्वस्थ्य हुए,1549 सक्रिय केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में इस समय 200-200 बेड के दो कोविड अस्पताल संचालित हैं। इनमें 100 बेड का एल-1 और 100 बेड का एल-2 कोविड अस्पताल जिला अस्पताल परिसर मेे है। दोनों अस्पतालों में 24 मरीज भर्ती हैं। दोनों अस्पतालों में 176 बेड खाली हैं। 200 बेड का दूसरा अस्पताल चिकित्सा विश्वविद्यालय सैफई में है। यहां 41 मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन

इस अस्पताल में 159 बेड खाली हैं। तीसरा रिवर्ज कोविड अस्पताल ग्राम कांधनी स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में बनाया गया है। इसमें 350 बेड की व्यवस्था है।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जेके तिवारी ने बताया सैनिटाइजेशन में एक प्रतिशत सोडियम हाइड्रोक्लोराइड के मिश्रण का उपयोग किया जाता है।
घर के दरवाजों और वाहनों आदि में इसका छिड़काव करने से संक्रमण से बचा जा सकता है। वायरस किसी के संपर्क में आने के बाद ही सक्रिय होकर नुकसान पहुंचाता है। वायरस के शरीर में प्रवेश करने का माध्यम सांस है। सांस के जरिये वह सरलता से शरीर के अंदर प्रवेश कर जाता है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रेपिड रिस्पांस टीम से मोबाइल नंबर 9045032394 पर पर कोविड के बारे में जानकारी ली जा सकती है। यह सुविधा 24 घंटे उपलब्ध है।
किसी को कोरोना के लक्षण प्रतीत हों तो फोन करें, स्वास्थ्य टीम घर या बताए स्थान पर पहुंचकर संबंधित व्यक्ति की जांच कराएगी। अन्य समस्या का भी समाधान किया जाएगा।
नगर पालिका की ओर से शहर में लगातार सैनिटाइजेशन व सफाई का कार्य किया जा रहा है। पालिका के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आनंद कुमार के नेतृत्व में आवास विकास कालोनी स्थित आंबेडकर पार्क के ब्लॉक में सैनिटाइजेशन का कार्य कराया गया। पुलिस लाइन स्थित व वन विभाग स्थित नाला का सफाई का कार्य किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें