त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए बुधवार को 33 दावेदारों ने नामांकन पत्र खरीदे। पिछले चार दिनों में इस पद के लिए 55 नामांकन पत्र बेचे जा चुके हैं।
बसरेहर में प्रधान पद पर 187, ग्राम पंचायत सदस्य 21, क्षेत्र पंचायत सदस्य 77 नामांकन पत्र बिके। ब्लॉक महेवा में प्रधान पद के 287 , क्षेत्र पंचायत सदस्य के 109 एवं ग्राम पंचायत सदस्य के 19 पर्चे बिके।
ताखा ब्लाक में प्रधान पद के लिए 146, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 71 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 22 नामांकन पत्र बिके।
भरथना में प्रधान पद के लिए 223,बीडीसी के लिए 63 व ग्राम पंचायत सदस्य पद हेतु 23 नामांकन पत्र की बिक्री की गई। बढ़पुरा ब्लॉक में प्रधान पद के लिए 145, बीडीसी के लिए 83 व ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 31 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।