फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में युवक नहर में कूदा, पुलिस तलाश में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर थाना क्षेत्र के बहेड़ा गांव स्थित नहर में बुधवार शाम को शिवम पाल (24) ने नशे की हालत में छलांग लगा दी। जानकारी होने पर बेटे की तलाश में पिता भी नहर में कूद गया, जिन्हें ग्रामीणों ने बचाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अंदावा गांव से गोताखोरों को बुलाया और नहर में युवक की तलाश की। खबर लिखे जाने तक वह नहीं मिला।
विज्ञापन

महेवा के बहेड़ा गांव निवासी ब्रह्मणी दयाल पाल का बेटा शिवम ट्रक चालक है। पिता ने बताया कि बुधवार शाम को शिवम शराब पीकर घर लौटा तो परिजनों ने उसे डांट दिया और शराब न पीने की बात कही।
इस बात से नाराज होकर वह गांव स्थित नहर के पास गया और छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने युवक को नहर में डूबता देख जानकारी परिजनों व पुलिस को दी। दयाल पाल नहर के पास पहुंचे और बेटे को ढूंढने के लिए नहर में कूद गए, जिससे वह डूबने लगे तो ग्रामीणों ने उनको नहर से किसी तरह बाहर निकाला।
विज्ञापन

पुलिस ने अंदावा गांव से गोताखोरों को बुलाकर नहर में युवक की तलाश कराई लेकिन रात तक युवक नहीं मिल सका। बकेवर थानाप्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि नहर में युवक की तलाश की जा रही है। प्रथम दृष्टया शराब पीने से मना करने पर युवक के नहर में कूदने की बात प्रकाश में आई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें