इटावा। जीसी जीनियस पब्लिक स्कूल में कैलीग्राफी आर्ट्स ऑफ ब्यूटीफुल राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लेते हुए हुनर का प्रदर्शन किया।
प्रधानाचार्य सुनीलदत्त अवस्थी ने कहा कि जिस प्रकार हमारा चेहरा हमारे मन का प्रतिबिंब होता है। उसी प्रकार सुंदर लेखन हमारे ज्ञान एवं लगन का प्रतिबिंब होता है, जो हमारी विशेषता की छाप छोड़ता है। इसलिए बच्चों को चाहिए कि पूर्ण लगन के साथ स्वच्छ सुंदर लेखन का प्रयास करें। प्रतियोगिता में संस्था के चेयरमैन डॉ. प्रत्यूष तिवारी तथा प्रबंध निदेशक डॉ. उदयवीर सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं भविष्य में होती रहेंगी।