इटावा। भरेह थानाक्षेत्र के महुआ सूंडा गांव में आग से झुलसी महिला की पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई। महुआ सूंडा गांव निवासी जयवीर सिंह की 25 वर्षीय पत्नी सरोजनी देवी जल गई थी। उसे पीजीआई में भर्ती कराया गया था।
सरोजनी के पिता सुमित ने ससुरालीजनों पर अतिरिक्त दहेज के लिए जलाने का आरोप लगाया था। सरोजनी की पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। ब्यूरो