इटावा। महेवा विकास खंड क्षेत्र के विद्यालयों के बच्चों ने गांव, स्कूल, मोहल्ला और सार्वजनिक स्थलों के इज्जतघरों पर कलाकृतियां उकेरी और स्वच्छता का संदेश लिखा। शुक्रवार को एसडीएम भरथना ने कई गांवों का निरीक्षण किया। इज्जतघरों की कलाकृतियां देखकर एसडीएम ने बच्चों की सराहना की।
उपजिलाधिकारी भरथना चंद्रप्रकाश मौर्य ने एडीओ पंचायत श्यामवरन सिंह के साथ हलुहर्राजपुर, नौधना, मतिरामपुर आदि गांवों का दौरा कर विद्यालयों के इज्जतघर, विद्युत पानी की व्यवस्था तथा विद्यालय के बच्चों के शौचालयों पर लिखे जा रहे संदेशों को जाकर देखा। उपजिलाधिकारी ने विद्यालयों में बच्चों से साफ-सफाई एवं शौचालयों से संबंधित चर्चा भी की गई।
---------------------