इटावा। भरथना क्षेत्र के जीडीएल इंटर कालेज नगला मोहन लहरोई के खेल प्रांगण में आयोजित ब्लाक स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक सावित्री कठेरिया ने किया। 100 मीटर की बालिका वर्ग दौड़ में अंजली नगला मोहन और बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में पुष्पेंद्र यादव ने प्रथम स्थान पाकर विद्यालय को गौरवान्वित किया।
100 मीटर बालिका वर्ग की दौड़ में शिवानी बनामई ने दूसरा और माधुरी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग की 100 मीटर की दौड़ में सौरभ ने दूसरा और आशीष कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 3000 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में रोहित कुमार ने प्रथम, राधाकिशन ने दूसरा और पवन कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
800 मीटर दौड़ में शिवजीत सिंह ने प्रथम राधाकिशन ने दूसरा और पवन कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में विकास यादव, पवन कुमार व विमल यादव ने प्रथम, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर बालिका वर्ग की दौड़ में बेबी, उपासना, राजबाला ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसी वर्ग की 400 मीटर दौड़ में रवीता, रिंकी व अंजली ने प्रथम दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। इससे पहले कार्यक्रम की मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक सावित्री कठेरिया का क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी राजीव त्रिपाठी ने माल्यार्पण व प्रतीक चिह्न दिया।
इस मौके पर विद्यालय प्रधानाचार्य उम्मेद सिंह, सुरेश चंद्र यादव, प्रधान बेचेलाल, प्रवीन कुमार, कृष्णदत्त, शिवकुमार, कमल कुमार, वीरेद्र सिंह, पूर्व सभासद मीना सोनी, भाजपा नेत्री ममता गुप्ता, बड़े वर्मा आदि उपस्थित रहे।