फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताजी का जन्मदिन भाजपा को भी मनाना चाहिए: गोपाल यादव

Tue, 20 Nov 2018 11:46 PM IST
अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
वार्ता करते सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव साथ में पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया व अन्य - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी ने भी पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाने का एलान किया है। मंगलवार को समाजवादी पार्टी के कार्यालय में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि  प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ही नहीं बल्कि भाजपा को भी नेताजी का जन्मदिन मनाया चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 22 नवंबर को सुबह 10 बजे सिंचाई विभाग के अतिथिगृह में विचार गोष्ठी तथा प्रमुख वृद्ध समाजवादियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके पश्चात अस्पताल में फल वितरित किए जाएंगे। सपा संरक्षक नेताजी करोड़ों की संख्या में हर वर्ग के गरीबों के मसीहा माने जाते हैं। प्रसपा क्या उनका जन्मदिवस तो भाजपा को भी मनाना चाहिए। जब प्रसपा की सपा से तुलना करने का सवाल किया गया तो उनका कहना है सपा की प्रसपा से तुलना नहीं की जा सकती है।

नेताजी ने सपा को बहुत मजबूत करके इस ऊंचाई पर पहुंचा दिया कि समूचे देश सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की सभा में अपार समर्थन प्राप्त होता है। सही तुलना तो जनता करेगी जब आम चुनाव होंगे। इस मौके पर पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, पूर्व चेयरमैन सन्टू गुप्ता, शहर अध्यक्ष मुबारक अंजुम, पदम तिवारी, हेमरूद्ध सिह सेंगर सहित कई सपा नेता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें