फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफई जिला क्रीडा अधिकारी रहे योगेंद्र पाल निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा । सैफई स्पोर्ट्स कालेज में जिला क्रीड़ा अधिकारी के पद पर तैनात रहे योगेंद्र पाल सिंह को खेल निदेशक ने निलंबित कर दिया है। सैफई में तैनाती के दौरान उनपर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगे थे। खेल निदेशक ने जांच के बाद उनके निलंबन के आदेश दिए।
विज्ञापन

योगेंद्र पाल सिंह की तैनाती वर्तमान में बिजनौर में है। जांच अधिकारी संयुक्त निदेशक खेल अनिल कुमार बनौधा ने शासन को सौंपी गई रिपोर्ट में स्पष्ट किया कि स्पोर्ट्स कालेज सैफई की वर्ष 2014-15, 2015-16 व 2016-17 के अभिलेखों की जांच के दौरान धनराशि वितरण में नियमों का पालन नहीं किया गया। अधिकांश सामग्रियों के आपूर्ति आदेश नहीं दिए गए। संविदा पर रखे गए कर्मचारियों के लिए कोई भी टेंडर प्रक्रिया नहीं अपनाई गई। कर्मचारियों की उपस्थिति प्रमाणित किए बगैर ही उनका भुगतान किया जाता रहा। शासनादेश संख्या 2091 के अनुसार चंदगी राम स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में बैडमिंटन हाल, तरणताल, हाकी एस्टोटर्फ की मरम्मत के लिए 404.89 लाख की वित्तीय स्वीकृति दी गई। इसमें 1000 मीटर पाइप की जगह 384 मीटर लंबाई की पाइप लाइन बिछाई गई। राजकीय निर्माण निगम की इकाई ने क्रीड़ाधिकारी के मौखिक आदेश से कार्य कराए। यह नियमों के विपरीत पाया गया। इन्हीं सब अनियमितताओं के आरोप में खेल निदेशक ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में वे क्षेत्रीय कार्यालय फैजाबाद से संबद्ध रहेंगे।
विज्ञापन


- पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी योगेंद्र पाल निलंबित
- वित्तीय अनियमितताओं का लगा आरोप
- निलंबन अवधि में क्षेत्रीय कार्यालय फैजाबाद से रहेंगे संबद्ध
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें