फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 गांवों के बदले थानाक्षेत्र

Tue, 05 Jul 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
पुल‌िस - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
जिले के सिविल लाइन, वैदपुरा, बसरेहर, चौबिया थानों के गांवों का नए सिरे से परिसीमन किया गया है। इससे करीब ढाई दर्जन गांवों का थाना क्षेत्र बदल गया है। बहुत से गांव ऐसे थे जो दूसरे थाना क्षेत्र में पड़ते थे।  जनता की परेशानी को देखते हुए सरकार ने परिसीमन कराकर नजदीक के थाना क्षेत्र से इन गांवों को जोड़ा है। इसका उद्देश्य है कि कोई वारदातहोने पर थाना पुलिस वहां जल्दी पहुंच सके।
विज्ञापन


परिसीमन में जोडे़ गए गांव
सिविल लाइन से जसवंतनगर में जोड़े गए गांवों के नाम  
सराय भूपत, जैनपुर नागर, आराजी सरायभूपत, मलूपुरा, टकपुरा सराय जलाल, बलैयापुर जसोहन।

जसवंतनगर से सैफई जोड़े गए गांव
हेंवरा, हेंवरा कोठी, लरखौर, सिमरई।

चौबिया से सैफई
परासना, सरवरपुरा, मधैयापुरा, हरदोई

बसरेहर से सैफई
कुम्हावर, सलेमपुर, जाफर पुरा, तुलसीपुर, भागीपुर, नंदपुर, नगला मोहन, भवानीपुर, लौंगपुर, भदेही काशीपुर।

वैदपुरा से सैफई
 सियापुर बाबू, उमराई, नगला लेखी, छितौनी, खरदूली, लट्टपुरा।

नया परिसीमन लागू: एसएसपी
इटावा। एसएसपी पीयूष श्रीवास्तव ने बताया कि शासन के आदेश पर नया परिसीमन लागू कर दिया गया है। सभी थाना क्षेत्रों को सूचना भेजी जा चुकी है। संबंधित ग्रामीण भी अब नए परिसीमन के आधार पर अपने-अपने थाना क्षेत्रों से संपर्क कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें