फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

330 परिषदीय विद्यालयों में अभी भी नहीं है साफ पीने का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने परिषदीय विद्यालयों में उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं को लेकर जिला स्तर के अधिकारियों और एसआरजी (स्टेट रिसोर्स ग्रुप) शिक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की। ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत प्रत्येक परिषदीय विद्यालयों में अवस्थापना संबंधित 14 मूलभूत सुविधाओं का कार्य अभी तक पूर्ण न होने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

रिपोर्ट के मुताबिक 30 विद्यालयों में अभी भी शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा सकी है। इसी प्रकार 92 विद्यालयों में बालक शौचालय, 73 में बालिका शौचालय, 62 में नल जल आपूर्ति, 93 स्कूलों में हैंड वाशिंग यूनिट नहीं है। 84 स्कूलों में फर्श का टायलीकरण नहीं हुआ है। 71 में रसोईघर ही नहीं है। इसके अलावा 217 विद्यालयों में अभी भी बिजली के कनेक्शन नहीं हो सके हैं।
मुख्य विकास अधिकारी राजा गणपति आर ने विद्यालयों के फर्नीचर की गुणवत्ता देखने के लिए कहा। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों का निरीक्षण करने को कहा। इस मौके पर हरेंद्र, ज्ञानेंद्र , अर्चना सिन्हा, मनोज धाकरे, संजीव कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें