फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: चंबल पुल में 25 मिमी गैप, मरम्मत में लग सकते हैं 10 दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
- पिलर नंबर-5 के बियरिंग में मिला करीब 25 मिमी का गैप, सोमवार को होगी दोबारा तकनीकी जांच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। इटावा-ग्वालियर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित चंबल नदी पुल में तकनीकी खामी मिलने के बाद भारी वाहनों की आवाजाही पर लगाई गई रोक फिलहाल आठ से 10 दिन तक जारी रह सकती है। रविवार को लोक निर्माण विभाग के राष्ट्रीय राजमार्ग खंड की टीम और प्रशासनिक अधिकारियों ने पुल का विस्तृत निरीक्षण किया।
प्रारंभिक जांच में पुल के पिलर नंबर-5 के बियरिंग में करीब 25 मिलीमीटर का गैप मिलने की पुष्टि हुई है। इसके बाद विभाग ने एहतियात के तौर पर भारी वाहनों और बसों की आवाजाही बंद रखने का निर्णय बरकरार रखा है। हालांकि हल्के वाहनों का आवागमन सावधानी के साथ जारी है। रविवार सुबह से ही विभागीय इंजीनियरों और अधिकारियों ने पुल पर डेरा डालकर तकनीकी परीक्षण किया। जांच के दौरान पुल की संरचनात्मक स्थिति का भी आकलन किया गया। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा के मद्देनजर किसी प्रकार का जोखिम नहीं लिया जाएगा और विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर ही आगे का फैसला किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के एक्सईएन आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम दृष्टया पिलर नंबर-5 के बियरिंग में लगभग 25 मिमी का गैप पाया गया है। इस कारण पुल को करीब आठ से 10 दिन तक भारी वाहनों के लिए बंद रखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि सोमवार को विशेषज्ञों की टीम मरम्मत का काम शुरू करेगी। यातायात संचालन को लेकर अंतिम स्थिति स्पष्ट तब ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल कम से कम आठ से दस दिन लग सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें