फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनावों का रिहर्सल साबित होगा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में पंचायत चुनाव वाकई आगामी विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल हैं। सपा-प्रसपा एकजुटता के संदेश और भाजपा केंद्र व प्रदेश सरकारों के कामकाज के दम पर मैदान में उतरी थीं।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव सपा-प्रसपा और भाजपा समेत सभी दलों के लिए विधानसभा चुनाव की थाह लेने के समान होगा।
जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में सैफई, जसवंतनगर, ताखा और बसरेहर ब्लॉक क्षेत्र की 11 जिला पंचायत सदस्य की सीटें हैं। भरथना विधानसभा क्षेत्र में चकरनगर, भरथना और महेवा ब्लॉक की 10 और इटावा विधानसभा में बढ़पुरा ब्लॉक की तीन सीटें आती हैं।
जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में नौ सीटों पर सपा व प्रसपा ने नौ प्रत्याशी गठबंधन कर उतारे। इस विधानसभा क्षेत्र में चुनाव परिणाम सैफई परिवार के दमखम दर्शाएंगे।
विज्ञापन

हालांकि जिला पंचायत चुनाव के प्रचार में ज्यादातर बड़े नेताओं ने दूरी बनाए रखी, लेकिन समर्थित प्रत्याशी की हार जीत उनके बड़े नेताओं की जमीनी पकड़ तय करेगी।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पंचायत चुनाव के बीच में सैफई तो आए लेकिन कहीं जनसभा नहीं की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भी कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ ही बैठक की।
भाजपा की सदर विधायक सरिता भदौरिया, भरथना विधायक सावित्री कठेरिया और सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया जरूर प्रचार करते दिखे।
अखिलेश यादव के चचेरे भाई अभिषेक यादव उर्फ अंशुल जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सपा का चेहरा हैं। वह पिछले बार भी अध्यक्ष चुने गए थे।
भाजपा और बसपा का चेहरा तय नहीं है। भाजपा पहली बार सदस्य पद की सभी 24 सीटों पर चुनाव लड़ा है। भाजपा नेता अध्यक्ष पद पर कब्जा करने का दावा भी कर रहे हैं लेकिन उनके दावे का दम दो मई तय करेगी।
पंचायत चुनाव में कोरोना के खौफ और तेज धूप के बावजूद 73.53 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें सैफई ब्लॉक अव्वल और बढ़पुरा फिसड्डी रहा।
सैफई में 80.35 और बढ़पुरा में 71.18 प्रतिशत मतदान हुआ। बसरेहर में 77.62, भरथना में 77.35, जसवंतनगर में 74.5, ताखा में 72, महेवा में 71.25 और चकरनगर में 64 प्रतिशत वोट पड़े।
वोटों के गुणा भाग से कर रहे हैं हार जीत के दावे
बकेवर। महेवा ब्लाक की 91 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के 840, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 409 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के 442 समेत 1691 प्रत्याशियों का भाग्य सोमवार को मत पेटियों में बंद हो गया। परिणाम दो मई को आएंगे। प्रत्याशी और समर्थक वोटों का गुणाभाग लगाने लगे हैं। कहीं सीधी टक्कर तो कहीं त्रिकोणीय और चतुष्कोणीय मुकाबला हुआ। कई ग्राम पंचायतों में आठ से 14 तक प्रत्याशी थे लेकिन मुकाबला अधिकतम चतुष्कोण ही हुआ। (संवाद)
फोटो-07 दुग्ध महाविद्यालय में बने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी
फ़ोटो- 11 जसवंत नगर के जीजीआईसी परिसर में स्थित मतगणना केंद्र पर वायरलेस सेट व अग्निशमन यंत्र का निरीक्षण करते सीओ साधु राम
फोटो-08 स्ट्रांग रूम व परिसर का मुआयना करते थाना प्रभारी नागेंद्र कुमार पाठक व अन्य
--
पुलिस व पीएसी के पहरे में रखीं गईं मतपेटियां
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का मतदान सोमवार को समाप्त होने के बाद 7712 प्रत्याशियों का भविष्य मतपेटिकाओं में बंद हो गया। मतदान के बाद सोमवार देर रात मतपेटिकाओं को कड़ी सुरक्षा में मतदान केंद्रों से नवीन मंडी, दुग्ध महाविद्यालय व जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालयों में भिजवाया गया। इनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सशस्त्र पुलिस व पीएसी कर्मियों को सौंपी गई है। यह सुरक्षा कर्मी 24 घंटे मतपेटिकाओं की सुरक्षा में तैनात रहेंगे।
सोमवार को मतदान के लिए करीब 4500 मतपेटिकाएं लगाई गई थीं। देर रात तक चली मतदान की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सभी मतपेटिकाओं को कड़ी सुरक्षा में नवीन मंडी, दुग्ध महाविद्यालय व ब्लॉक मुख्यालयों में बनाए गए स्ट्रांग रूम में भेजा गया। मतदाताओं को आला अफसरों की निगरानी में स्ट्रांग रूम में रखा गया। मतगणना दो मई को होनी है। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि जिले में शहर की नवीन मंडी व दुग्ध महाविद्यालय के अलावा सभी ब्लॉक मुख्यालयों में मतपेटिकाओं को लॉक में मतपेटिकाओं की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। तेज तर्रार पुलिस कर्मियों का चयन कर ड्यूटी लगाई गई है। 24 घंटे सुरक्षा के इंतजाम रहेंगे। एसपी व एसडीएम भी नजर रखेंगे। शहर में स्थित नवीन मंडी में बसरेहर व दुग्ध महाविद्यालय में बढ़पुरा ब्लॉक क्षेत्र की मतपेटिकाएं को रखा गया है। इसके अलावा ब्लाक मुुख्यालयों में संबंधित ब्लॉक की मतपेटिकाओं को रखा गया है। जसवंतनगर संवाद के मुताबिक राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पंचायत चुनावों की मतपेटिकाएं रखी गई हैं। मंगलवार को सीओ जसवंतनगर साधु राम ने वहां पर सुरक्षा व्यवस्था को परखा। उन्होंने स्ट्रांग रूम पर लगे ताले को चेक किए। वहां पर तैनात दरोगा से सुरक्षा के बिन्दु पर बात की। वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरों के मॉनिटर को देखा। इसके बाद वहां पर लगा वायरलेस व अग्निशमन यंत्रों को चेक किया। पुलिसकर्मियों को भी अग्निशमन यंत्रों के प्रयोग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने मतपेटिकाओं की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों से कहा कि कोई अधिकारी चेकिंग के लिए यहां आता है और स्ट्रांग रूम को खुलवाता है, तो लॉग बुक में इंट्री की जाए। इसके बाद ही स्ट्रांग रूम खोला जाए।
भरथना संवाद के मुताबिक जनसहयोगी इंटर कॉलेज मोढी में पंचायत चुनाव के तहत बनाए गए मतगणना केंद्र के स्ट्रांग रूम में मतपेटिकाएं सुरक्षित रखकर सील किया गया। मंगलवार को थाना प्रभारी नागेंद्र कुमार पाठक में स्थलीय मुआयना कर तैनात सुरक्षाकर्मियों को दिशा निर्देश दिए। सीओ विजय सिंह ने बताया कि सभी मतपेटिकाओं को स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखकर सील किया गया है। दिन-रात सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। परिसर में सीसीटीवी कैमरे से भी नजर रखी जा रही है।
लवेदी-बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम रम ऊपुर में मतदान स्थल पर फर्जी वोटिंग को लेकर प्रधान प्रत्याशी के भाई व बीडीसी प्रत्याशी के भाई के बीच मारपीट में हुए लहूलुहान के बाद दोनों पक्षों पर थाना पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। जिसके चलते गाँव में तनाव कायम है।
महेबा ब्लॉक की ग्राम पंचायत रमऊपुर में ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी राकेश यादव के भाई अवधेश यादव मतदान केंद्र पर एजेंट थी। उनकी बीडीसी सदस्य पद प्रत्याशी संजू यादव के भाई ह्रदेश यादव से फर्जी मतदान को लेकर कहासुनी हुई हो गई थी। दोनों पक्षों में लाठियां चल गईं। इसमें अवधेश व संजू घायल हो गए। बकेवर प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह व बराउख चौकी प्रभारी सुशील कुमार ने बवाल पर काबू किया था। मंगलवार शाम तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। गांव में तनाव की स्थित बनी है। प्रभारी निरीक्षक बकेवर जितेंद्र सिंह ने कहा कि किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें