फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेड इंजरी पर 24 घंटे मिलेगी आईसीयू सुविधा

Mon, 22 Aug 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
सैफई में हेड इंजरी आईसीयू का लोकार्पण करते कुलपति डा. (ब्रिगे) टी. प्रभाकर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के नवनिर्मित हेड इंजरी आईसीयू का लोकार्पण सोमवार को विश्वविद्यालय के कुलपति डा. (ब्रिगे) टी. प्रभाकर ने किया। उन्हाेंने बताया कि हेड इंजरी आईसीयू सड़क या किसी अन्य आकस्मिक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल मरीजों के लिए है। इसमें अत्याधुनिक और जीवनरक्षक जरूरी उपकरणों को लगाया गया है। हेड इंजरी आईसीयू चौबीस घंटे संचालित होगा।
विज्ञापन


न्यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष डा. रमाकांत यादव और न्यूरो सर्जन डा. मयंक बंसल ने बताया कि हेड इंजरी में गंभीर रूप से घायल मरीजों को जल्द चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ट्रामा सेंटर में ही सीटी स्कैन, एमआरआई, इमर्जेंसी ओटी की व्यवस्था की गई है। चिकित्साधीक्षक डा. (ब्रिगे) एसके गुप्ता ने बताया कि इमरजेंसी ट्रामा और बर्न सेंटर उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त सीमावर्ती प्रदेशों मध्य प्रदेश और राजस्थान के सड़क दुर्घटना में घायल मरीजों और जले लोगों के त्वरित इलाज के लिए स्थापित किया गया है। 150 बेड के इमर्जेंसी ट्रामा और बर्न सेंटर में हाईटेक माड्यूलर आपरेशन थियेटर के अलावा मोबाइल एंबुलेंस की व्यवस्था है। ट्रामा सेंटर पूरी तरह से वातानुकूलित, 24 घंटे बिजली आपूर्ति के साथ अग्निशमन उपकरणों से लैस है। इस अवसर पर डा. अर्चना वर्मा, न्यूरोसर्जरी विभागाध्यक्ष डा. मयंक बंसल, एनेस्थिसिया विभागाध्यक्ष डा. ऊषा शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें