इटावा। वित्तीय वर्ष के अंतिम महीने में बिजली विभाग बिल की बकाया वसूली के साथ-साथ कनेक्शन काटने का अभियान चला रहा है। सोमवार को टीमों ने 235 कनेक्शन काटे और साढ़े 16 लाख से अधिक की वसूली की।
बिजली बिल की बकाया वसूली के लिए विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता प्रथम श्रीप्रकाश ने अपने अधीनस्थ शहर के तीनों एसडीओ को वसूली लक्ष्य पूरे करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत विभाग की ओर से चलाए जा रहे वसूली अभियान के तहत सोमवार को 235 बिजली कनेक्शन काटे गए।
साथ ही साढ़े 16 लाख से अधिक की वसूली की गई। अधिशाषी अभियंता श्री प्रकाश ने बताया अभियान के दौरान किसी तरह की ढील नहीं दी जाएगी। बताया गर्मी में बिजली की खपत बढ़ जाएगी। बेहतर बिजली मिले, इसके लिए उपभोक्ताओं को भी विद्युत विभाग का सहयोग करना होगा। इसके लिए समय से बिल की अदायगी करें व बकाएदार उपभोक्ता बिल जमा करें। संवाद