फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माही कालेज के प्रबंधक की 23 लाख की सम्पत्ति भी जब्त

विज्ञापन
फोटो संख्या 27 जब्त की गई कार व बाइक के साथ पुलिस - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इकदिल। जालसाजी करके संपत्ति अर्जित करने के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत इकदिल पुलिस ने रविवार को माही कॉलेज के प्रबंधक की 23 लाख रुपये की चल संपत्ति (दो कार व एक बाइक) को जब्त कर लिया। आरोप है कि ये संपत्ति फर्जी तरीके से छात्रों को प्रवेश दे धन अर्जित कर खरीदी गई थी। इससे पहले पुलिस ने कॉलेज की जमीन को कुर्क किया था।
विज्ञापन

इकदिल थाने के प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन गुप्ता ने बताया कि इकदिल के परमधाम पृथ्वीपुरा निवासी रजत त्रिपाठी पुत्र वेदप्रकाश त्रिपाठी के खिलाफ गिरोह बनाकर कॉलेज खोलने और लोगों को फर्जी तरीके से दाखिला देकर रुपये हड़पने व समाज विरोधी कार्य कर धन एवं संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। इसी के तहत उनके खिलाफ इकदिल थाने में धारा 2/3 यूपी गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम अभियोग पंजीकृत कराया गया था। उन्हें पहले गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जांच के दौरान पाया गया कि आरोपी ने अवैध तरीके से वाहनों की काफी चल एवं अचल संपत्ति अर्जित की गई है। पांच नवंबर को डीएम के आदेश मिलने पर रविवार को दो कार तथा बाइक को जब्त किया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें