महाशिवरात्रि के पर्व पर नगर व देहात क्षेत्र के शिवालय बम भोले के नारों से गुंजायमान रहे। प्राचीन शिव मंदिर रमायन पर भोर होने से लेकर देर शाम तक कतारें लगी रही।
कस्बा से करीब दो किमी दूर रमायन गांव स्थित करीब 300 वर्ष पुराने प्राचीन शिव मंदिर में हजारों भक्तों की भीड़ उमड़ी। भक्तजनों ने फल, फूल, मेवा, बेलपत्र, धतूरा आदि सामग्री अपने आराध्य को भेंटकर बम-बम भोले के जयघोषों के साथ देवों के देव महादेव का जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक किया।
नगर क्षेत्र के छोला मंदिर स्थित शिव मंदिर, रेलवे पावर हाउस के नजदीक प्राचीन अद्दा शिव मंदिर, भोलेकुटी होमगंज, मिडिल स्कूल प्रांगण स्थित श्री नर्मदेश्वर महाराज, स्टेशन रोड स्थित नरसिंह मंदिर, रेलवे फाटक स्थित माहेश्वरी धर्मशाला मंदिर,
डाकघर स्थित शिव मंदिर, मोतीगंज स्थित शिवमंदिर, राजागंज स्थित रामजानकी मंदिर, विरौंधी मोड़ स्थित ऊँ श्री पागल बाबा गंगासागर धाम मोढ़ी स्थित शिव मंदिर, लंगूर की मठिया स्थित शिव मंदिर समेत आकर्षक साज-सज्जा युक्त समस्त शिवालयों में भोर होने से लेकर देर शाम तक दर्शन पूजन के लिए भक्तों का हुजूम उमड़ता रहा। ब्यूरो