फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: 20 फीसदी महिलाओं में खून की कमी, लें प्रोटीन युक्त आहार

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिले में पौष्टिक खुराक की कमी के कारण 20 फीसदी महिलाओं में खून की कमी पाई गई है। यह खुलासा एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत की गई हीमोग्लोबिन जांच में हुआ है। यह स्थिति गंभीर है और डॉक्टर प्रोटीन युक्त भोजन व समय पर उपचार की सलाह दे रहे हैं। एनीमिया ग्रसित महिलाओं से जन्मे बच्चे भी अस्वस्थ होते हैं जिससे प्रसव के दौरान मां और नवजात की जान का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन


सरकार गर्भवती महिलाओं को जागरूक करने के लिए कई कार्यक्रम चला रही है। स्वास्थ्य विभाग आशा और अन्य कर्मियों के माध्यम से घर-घर जाकर टीकाकरण व चिकित्सकीय सलाह दी जा रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 1300 मरीज आते हैं जिनमें 300 से अधिक महिलाएं होती हैं। पिछले दो माह में जिले में 18,117 महिलाओं व किशोरियों की खून की जांच हुई जिसमें 3518 में खून की कमी मिली।

गर्भवती महिलाओं में खून की कमी स्वास्थ्य विभाग के लिए एक बड़ी चुनौती है जिससे समय से पहले बच्चों का जन्म हो रहा है। आठ ग्राम से कम रक्त वाली गर्भवती महिलाओं में समय से पहले प्रसव का खतरा बढ़ जाता है। एनीमिया के प्रति जागरूकता के लिए हर माह नौ तारीख को प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा अभियान के तहत जिला अस्पताल सहित सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर कैंप लगते हैं।
विज्ञापन



स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, जिले में 20-49 वर्ष आयु वर्ग की 60.2 फीसदी महिलाएं खून की कमी से जूझ रही हैं। इसी आयु वर्ग की 49.5 फीसदी गर्भवती महिलाएं और 68.2 फीसदी स्तनपान कराने वाली महिलाएं एनीमिया से ग्रसित हैं। छह से 59 माह के 27.3 फीसदी बच्चे भी इस समस्या से प्रभावित हैं। एनीमिया का मुख्य कारण जागरूकता का अभाव है, जिससे लोग संतुलित भोजन नहीं लेते।


पोषक तत्वों से भरपूर आहार सेहत के लिए चुकंदर, सलाद, हरी सब्जियां, ब्रोकोली, पत्तागोभी, गोभी, शलजम, शकरकंद, खजूर, तरबूज, सेब, अंगूर और अनार जैसे फल व सब्जियां फायदेमंद हैं। सूखे मेवे, गुड़, चना, साबुत दाल, फोर्टिफाइड आटा, तेल, बादाम, किशमिश और अखरोट का सेवन भी लाभकारी है।

सीएमएस डॉ. पारितोष शुक्ला के अनुसार, माहवारी शुरू होने के बाद किशोरियां एनीमिया की चपेट में आ जाती हैं। महिलाओं में हीमोग्लोबिन का स्तर 12 ग्राम और पुरुषों में 13.5 ग्राम होना चाहिए। किशोरवस्था से ही आयरन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें