भरथना। बारिश बंद होने के बाद कच्चे घर गिर रहे हैं। भरथना के दो अलग-अलग गांवों में दो घरों की छत गिरने से गृहस्थी बर्बाद हो गई।
भरथना क्षेत्र के बेटियापुर निवासी मुन्नालाल ने बताया कि बुधवार सुबह चार बजे कमरे और बरामदे की छत ढह गई। मलबे में दबने से दो सूअरों की मौत हो गई। कमरे में रखा सामान नष्ट हो गया।
पीड़ित के मुताबिक हादसे में लगभग 30 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
वहीं सैफी गांव के धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार दोपहर बारिश के दौरान कच्ची छत ढह गई। इसमें गृहस्थी बर्बाद हो गई। पीड़ित के मुताबिक लगभग 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ितों ने ग्राम प्रधान को हादसे की सूचना दी है।