फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साथ चोरों ने पांच जगहों पर की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। मोहल्ला ब्रजराज नगर में मंगलवार रात चोरों ने एक मंदिर, कारखाने और तीन घरों को निशाना बनाया। नकदी और सामान चुरा लिया। सीसीटीवी फुटेज में एक चोर दिख रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भरथना बालूगंज मुख्य मार्ग के किनारे स्थित श्रीजाहरवीर मंदिर के गेट का शीशा तोड़कर चोरों ने दानपात्र में रखे पांच हजार रुपये चोरी कर लिए। पुजारी श्रीनारायन ने बताया कि बुधवार सुबह वह मंदिर पूजा करने गए तो गेट का शीशा टूटा था। मंदिर के सामने बने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों की फुटेज कैद है। इसके बाद चोर इसी मार्ग पर पास ही स्थित बक्सा बनाने वाले कारखाने में घुस गए। कारखाना संचालक इमरान ने बताया कि चोर लोहे की पाइप चोरी कर ले गए हैं।
मोहल्ला ब्रजराज नगर की ममता देवी ने बताया कि मंगलवार रात चोर दीवार फांदकर घर में घुस गए। कमरे में रखी अलमारी से आठ हजार रुपये और एक मोबाइल फोन सहित बर्तन चोरी कर ले गए। वहीं माखनलाल शर्मा के घर से चोर दो फोन चुरा ले गए। मीरा देवी के घर से चोर पांच हजार रुपये ले गए।
विज्ञापन

भरथना कस्बा चौकी इंचार्ज मलोक चंद्र ने बताया कि चोरी की सूचना पर मौके पर पहुंच कर जांच की है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की तलाश की जा रही है, जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें