फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार वाहन चोर पकड़े, 10 बाइकें बरामद

Fri, 14 Oct 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
इकदिल पुलिस ने पकड़ी चोरी की बाइकें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इकदिल थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने वाहन चोर गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से दो और निशानदेही पर आठ बाइकें बरामद की हैं। आरोपियों के पास से दो तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। शुक्रवार को पुलिस आफिस में पत्रकार वार्ता में इकदिल थानाध्यक्ष आलोक राय ने बताया कि वह फोर्स के साथ गश्त पर थे, तभी मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ वाहन चोर पक्काबाग तिराहे के पास मौजूद हैं। उन्होंने क्राइम ब्रांच प्रभारी अजहर अली को इसकी जानकारी दी। इकदिल पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने वहां घेराबंदी कर चार वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पकडे़ गए चोरों ने अपने नाम रोहित कुशवाहा उर्फ मोना, राहुल कुशवाहा पुत्र वीरेंद्र कुशवाहा निवासी महेरा फाटक थाना फ्रेंड्स कालोनी, रंदीप यादव उर्फ छोटे पुत्र कमलेशकुमार यादव निवासी श्याम नगर थाना फ्रेंड्स कालोनी, सलमान पुत्र कल्लू खां निवासी देवली थाना बरनाहल मैनपुरी बताए। उनके पास से पुलिस ने दो तमंचे, कारतूस, चार मास्टर चाबी और दो चोरी की बाइकें बरामद की हैं। आरोपियों ने शहर के कई स्थानों से बाइकें चोरी करने की बात स्वीकारी है। पुलिस ने अन्य स्थानों पर छापा मारकर चोरी की आठ बाइकें बरामद की हैं। एसएसपी एन कोलांचि ने बताया कि पुलिस उन लोगों की तलाश कर रही है, जिन्होंने इनके पास से बाइकें खरीदी हैं। बाइक चोरों को जेल भेज दिया गया है ।
विज्ञापन

चोरों का सरगना बीटेक का छात्र
वाहन चोर गिरोह का सरगना महेरा चुंगी निवासी राहुल शाक्य है। गिरोह में उसका भाई भी शामिल है। राहुल भोपाल के एक कालेज से बीटेक तृतीय वर्ष का छात्र है। वह अकसर यहीं रहकर गिरोह का संचालन करता है। पूछताछ में उसने बताया कि चोरी के बाद बाइकों के नंबर बदलकर उन्हें कुछ दिन तक गुप्त स्थान पर रखता था। उसने कई बाइकें मैनपुरी के अलग-अलग स्थानों पर बेची हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें