फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामेत में निकली भगवान शिव व पार्वती की शोभायात्रा दो समाचार 12

विज्ञापन
विज्ञापन
कामेत गांव स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेवा केंद्र से रविवार को रथ में सवार भगवान शिव व पार्वती की शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल ब्रह्मकुमारी संस्था से जुड़े लोग कलश धारण करके शिव का जाप करते हुए चले।
विज्ञापन



केंद्र की मुख्य संचालिका ज्योति बहन के नेतृत्व में निकाली गई शोभायात्रा उदी मोड़ से शुरू होकर कामेत केंद्र पर पहुंची। यात्रा के दौरान वह शिव की महिमा का वर्णन करती रहीं। उन्होंने कहा कि परमात्मा को इन स्थूल आंखों से नहीं देख सकते हैं।

उसे तो सिर्फ मन व बुद्धि से ही जान सकते हैं। आंतरिक खुशी को पाने के लिए ध्यान की जरूरत होती है। इसके लिए अपने अंदर निराशा के भाव को छोड़कर आत्मविश्वास पैदा करना होगा।
विज्ञापन


शोभायात्रा के केंद्र पर पहुंचने के बाद रथ में सवार भगवान शिव -पार्वती के स्वरूपों का लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। अंत में प्रसाद भी बांटा गया।


महाशिवरात्रि पर बढ़पुरा क्षेत्र के शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। कई मंदिरों में कांवर चढ़ाकर जलाभिषेक किया गया। कुंडेश्वर गांव स्थित ऐतिहासिक महादेव मंदिर में सोमवार को सुबह से कांवरियों व भोले के भक्तों के आने का क्रम शुरू हो गया। मंदिर में बम-बम भोले के जयघोष गूंजते रहे।

क्षेत्र से हजारों लोग कांवर भरने श्रंगीरामपुर गए थे। महाशिवरात्रि पर कुंडेश्वर महादेव मंदिर पर सुबह पांच बजे से ही कांवरियों के जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया था।

बढ़पुरा थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह व फोर्स मंदिर पर तैनात रहा। कांवरियों के जलाभिषेक के बाद मंदिर पर देर शाम तक दर्शन करने वालों की भीड़ रही।

मंदिर समिति के अध्यक्ष और ग्राम प्रधान गोल्डी जादौन युवा साथियों के साथ कांवरियों के स्वागत व्यवस्था में लगे रहे। इसी तरह अवारी गांव स्थित वनखंडेश्वर महादेव, कामेत, उदी ,रामपुरा ,गाती, पछायगांव आदि गांवों में शिव मंदिरों पर कांवरियों ने जलाभिषेक किया। भोले भक्तों ने बेल, धतूरा और बेर आदि चढ़ाकर पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें