फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 लाख रुपये से 6 हजार गरीबों को सर्दी में दी जाएगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कड़कड़ाती सर्दी के दौरान गरीब असहाय लोगों को राहत पहुंचाने के लिए शासन ने जिला प्रशासन को आपदा राहत के तौर पर 33 लाख रुपये उपलब्ध कराए हैं। इसमें 30 लाख रुपये से करीब 6 हजार कंबल और 3 लाख रुपये अलाव की व्यवस्था पर खर्च होंगे। शासन के निर्देशानुसार 15 दिसंबर से कंबलों का वितरण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


कड़ाके की ठंड के दौरान बेघरों को राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन कंबलों के इंतजाम में जुट गया है। इसके लिए शासन ने 30 लाख रुपये आपदा मद में मुहैया कराए हैं। कंबल की अधिकतम कीमत 500 रुपये निर्धारित की गई है।

इससे करीब छह हजार कंबल गरीबों को उपलब्ध कराए जाएंगे। कंबलों की खरीद के लिए यूपीका, गांधी आश्रम व हैंडलूम संस्थाओं ने टेंडर डाले हैं। 5 दिसंबर कंबलों की खरीद पूरी कर ली जाएगी। 15 दिसंबर से नगर क्षेत्र समेत सभी तहसीलों में कंबलों का वितरण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


शासन ने अलाव जलवाने की भी व्यवस्था की है। इस वास्ते कुल 3 लाख रुपये उपलब्ध कराए गए हैं। हर तहसील को 50 हजार रुपये अलाव की व्यवस्था करने के लिए दिए जाएंगे।
विज्ञापन


आपदा राहत के प्रभारी अधिकारी अबुल कलाम ने बताया कि सर्दी से बचाव के लिए आपदा राहत के तौर कंबल वितरण के लिए 30 लाख रुपये प्राप्त हुए हैं।

कंबल खरीद की प्रक्रिया चल रही है। तहसीलों से जरूरतमंद लोगों की सूची भी मांगी जा रही है। 15 दिसंबर से कंबल वितरण का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें