इटावा। आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को कस्बा लखना में गैस एजेंसी संचालक के बड़े हाता में एक व्यक्ति को घरेलू गैस सिलिंडर से ऑटो में गैस भरते पकड़ा। दो घरेलू गैस सिलिंडर बरामद हुए हैं।
सप्लाई विभाग के भरथना तहसील के सप्लाई इंस्पेक्टर ललितेश कुमार ने सैफई के सप्लाई इंस्पेक्टर अशोक दुबे के साथ लखना स्थित बड़े हाता में छापा मारा। यहां एक घर के बाहर ऑटो में घरेलू गैस के सिलिंडरों से गैस अवैध मशीन द्वारा डाली जा रही थी।
घर से भी तीन घरेलू गैस सिलिंडर बरामद हुए हैं। हालांकि मौजूद व्यक्ति ने सिलिंडर संबंधी कागजात दिखा दिए। वहीं टीम ने मशीन और दो सिलिंडर जब्त कर लिए।
सप्लाई अधिकारी ललतेश कुमार ने बताया कि इस मामले में डिंपल दुबे के विरुद्ध मामला दर्ज कराने की तैयारी चल रही है। ज्ञात हो जिस स्थान पर यह मामला पकड़ा गया वह बड़ा कस्बा के एक गैस एजेंसी के मालिक का ही है।