इटावा। इकदिल कस्बे के झोलाछाप के इलाज से ढाई साल के मासूम की मौत हो गई। उसको तेज बुखार आ रहा था। इसपर घरवाले मासूम को नजदीक के झोलाछाप के पास ले गए जहां पर उसका इलाज कराया गया। हालत बिगड़ने पर झोलाछाप ने जिला अस्पताल ले जाने को कहा। जिला अस्पताल में मासूम की मौत हो गई। घरवालों ने झोलाछाप पर गलत इलाज करने का आरोप लगाया है। हालांकि अभी तक झोलाछाप के खिलाफ तहरीर नहीं दी गई।
लवेदी के मालेपुरा गांव में रहने वाले मुकेश का ढाई साल का बेटा आदित्य को तीन दिन से बुखार आ रहा था। इस पर मुकेश ने उसको नजदीक कस्बे इकदिल के एक झोलाछाप को दिखा गया। मुकेश ने बताया कि झोलाछाप ने गलत इंजेक्शन लगा दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। बाद में उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां पर आदित्य की मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित ने चिकित्सक के खिलाफ तहरीर नहीं दी।