फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बिजली चोरी करते 19 को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। बिजली विभाग व विजिलेंस की संयुक्त टीम ने बकेवर कस्बा व नगला मिलक गांव में चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान 19 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पाया गया। इनके विरुद्ध बिजली विभाग ने एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन




रविवार भोर पांच बजे बिजली विभाग व विजिलेंस की टीम ने सबसे पहले बकेवर के मोहल्लों में चेकिंग अभियान चलाया। टीम के पहुंचने से बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान बकेवर कस्बा के कई मोहल्लों में भोर में ही चोरी से बिजली जलाने वालों की जांच की गई। इस दौरान 19 लोगों को दोनों स्थानों से चोरी से बिजली जलाते हुए पाया गया है। इस अभियान का नेतृत्व विजिलेंस प्रभारी भगवान दास, विजिलेंस अवर अभियंता आलोक कुमार एवं बकेवर अवर अभियंता आशीष श्रीवास्तव कर रहे थे। जेई आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि बिजली चोरी करते पाए गए 19 लोगों के विरुद्ध बिजली अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें