फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका की कोरोना से मौत, जिले में हुई 18वीं मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
9 साल की बालिका की कोरोना से मौत की पुष्टि हुई है। इसके अतिरिक्त प्रसपा नेता समेत 13 नए संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

दरअसल, बालिका की मौत छह जुलाई को लखनऊ में हुई थी, गुरुवार को इसकी पुष्टि सीडीओ राजागणपति आर ने की है।
बताया बालिका को पांच जुलाई को लखनऊ पीजीआई में भर्ती कराया गया था। जिले में अब 18 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है।
दूसरी ओर जिले में कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। गुरुवार को 13 पॉजिटिव केस मिलने से इनकी संख्या बढ़कर 361 हो गई है।
पॉजिटिव मिले लोगों में ताखा क्षेत्र के ग्राम चंद्रपुरा निवासी 50 साल के प्रसपा नेता, पछायगांव स्थित एक इंटर कालेज के 43 साल के प्रोफेसर कालोनी निवासी प्रवक्ता, शहर के यशोदानगर की प्राथमिक स्कूल की 42 साल की शिक्षिका अपने 12 और 14 साल के दो बच्चों के साथ पॉजिटिव मिली है।
प्रसपा नेता के कोरोना पॉजिटिव निकालने के बाद गांव चंद्रपुरा में 651 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। सरसईनावर सीएचसी प्रभारी डॉ. वीरेन्द्र सिंह की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 102 परिवारों की थर्मल स्क्रीनिंग की।
विज्ञापन

बताया गांव में किसी को सर्दी जुकाम और बुखार की शिकायत नहीं मिली है। पॉजिटिव व्यक्ति के परिजनों को सैंपलिंग करवाई गई। उपजिलाधिकारी ताखा नम्रता सिंह ने चंदरपुरा गांव में कोरोना पॉजिटिव मिलने की पुष्टि की है।
शहर की बैजल कालोनी में 68 साल के वृद्ध की पॉजिटिव मिला है। उसे सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय भेजा गया है। इसी प्रकार शहर की फ्रेंड्स कालोनी की 48 साल की महिला की बेटी पॉजिटिव मिल चुकी है।
बेटी जसवंतनगर कोविड अस्पताल में भर्ती है मां को भी वही भेज दिया गया है। अन्य में शहर के आनंद नगर के 4 लोगों में 2 साल का बच्चा, 20 साल की युवती, 36 साल की महिला तथा 38 साल का युवक पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन

इसी प्रकार जसवंतनगर के फक्कड़पुरा निवासी 38 साल का व्यक्ति पॉजिटिव मिला है। वह कुछ दिन पूर्व पॉजिटिव मिले सिपाही का मकान मालिक है। सैफई में एक 50 साल का व्यक्ति पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें