फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव वाले इलाकों में नगर पालिका का एलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सावन महीने की पहली बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। मैनपुरी रेलवे क्रासिंग पर बने अधोगामी सेतु में भी पानी भर गया।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद ने इस बार जलभराव से प्रभावित रहने वाले क्षेत्रों में अलर्ट जारी रखा है।
नगर पालिका के करीब 20 कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। इन इलाकों में पंपिंग सेट भी लगवा दिए गए हैं। नगर पालिका परिषद की चेयरमैन नौशाबा खानम ने बृहस्पतिवार को प्रभावित इलाकों के बारे में जानकारी ली।
उन्होंने सफाई नायकों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने इलाकों में पूरी मुस्तैदी दिखाएं।
शहर में लाइनपार इलाके के गांधीनगर, अशोकनगर, विजयनगर, शकुंतलानगर, नई मंडी के आसपास, महेरा चुंगी के आसपास, पक्काबाग आदि क्षेत्रों में बारिश का पानी भरता है।
विज्ञापन

हालांकि अभी बारिश इतनी नहीं हुई कि कहीं कोई संकट खड़ा हो। गांधीनगर, पक्का बाग एवं अधोगामी सेतु में पानी तो भरा। बारिश बंद होने पर पानी साफ हो गया।
जलभराव से प्रभावित रहने वाले मोहल्लों में खाली पडे़ प्लाट बड़ी समस्या बन रहे हैं। इन प्लाटों में पानी भर जाता है। इसके बाद धूप निकलने पर यहां मच्छर पनपते हैं। नगर पालिका चेयरमैन ने भी इस बात को लेकर चिंता जताई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लाइन पार इलाका हो अथवा अन्य मोहल्ले खाली प्लाटों में पानी भरना एक बड़ी समस्या है।
इस बारे में नगर पालिका कोई ठोस रणनीति बनाने पर विचार कर रही है। उन्होंने बताया कि पालिका ने 20 कर्मचारियों को जलभराव की समस्या दूर करने के लिए तैनात कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें