इटावा। समाजवादी पार्टी युवजन सभा के मनोनीत प्रदेश सचिव आदित्य गोविंद यादव का रविवार को गृह जनपद के पार्टी कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत से गदगद प्रदेश सचिव ने पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव तैयारी में जुटने का संकल्प लेने की बात कही।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने स्वागत समारोह में युवाओं की भीड़ देखकर कहा कि युवा वर्ग अपने अधिकारों के प्रति सजग हो गया है। युवा ही देश की तस्वीर बदलने का कार्य करता है।
मनोनीत युवजन सभा के प्रदेश सचिव आदित्य गोविंद यादव ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है। उस पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष का जनपद सीमा में महेवा, बकेवर, इकदिल में जोरदार स्वागत किया गया।
स्वागत करने वालों में चंदन सिंह बघेल, उत्तम सिंह प्रजापति, पदम तिवारी, ब्रजेश यादव, राकेश यादव, बलराम यादव, विद्याराम यादव, मेघावृत यादव, मुकेश यादव, रजनीश यादव, सीताराम कश्यप, अमित सोनी, सौरभ यादव, अरविंद यादव, कृपाशंकर बाथम, चित्रागंद यादव, राजपाल यादव, संत प्रकाश आर्य, शीलू यादव, नीरज यादव, चंकी यादव, ऋषि यादव, शिवपाल सिंह, प्रेम सिंह आदि उपस्थित रहे।