फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे को जन्म देने के कुछ ही समय बाद हुई महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा। बुधवार रात बच्चे के जन्म के कुछ समय बाद ही प्रसूता की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिजनाें ने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

थाना क्षेत्र के मंगूपुरा गांव के पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि होम सिंह ने बताया कि गांव के सुशील कुमार ने अपनी पत्नी सपना देवी (22) को प्रसव पीड़ा होने के चलते दो अक्तूबर को नगर के मोहल्ला पुराना भरथना स्थित सरकारी महिला अस्पताल में भर्ती कराया था। तीन अक्तूबर बुधवार दोपहर को उसने एक बच्चे को जन्म दिया। जन्म देने के कुछ समय बाद उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डा. अमित दीक्षित नेे बताया कि महिला को दो अक्तूबर को 10 बजे महिला अस्पताल में भर्ती कराया था। महिला ने तीन अक्तूबर को एक बच्चे को जन्म दिया। देर शाम उसकी हालत खराब होने पर उसे 102 एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें