फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। गांव से राजापुर जा रहे बाइक सवार को ट्रक ने रौंद दिया। जिससे मौके पर बाइक चालक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक समेत चालक भाग निकला। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

राजापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात को महुवा गांव निवासी मंगल सिंह उर्फ लोकेंद्र (35) पुत्र शिवबली सिंह बाइक से राजापुर जा रहे थे। गांव से बाहर मुख्य मार्ग पर आते ही राजापुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया। जिससे बाइक सवार की मौके पर मृत्यु हो गई। ट्रक चालक मौके से फरार है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतक के परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगल सिंह पिता के साथ खेती के काम में हाथ बंटाता था। तीन भाइयों में छोटा था। कृषि कार्य करता था। दस वर्ष पूर्व मां की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें