फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारी नदी पुल के नीचे मिले दो शव आखिर किसके, पुलिस के गले अटकी कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा।
सहसों थाना क्षेत्र के सिडौंस घाट के पास क्वारी नदी के किनारे मिले दो किशोरियों के शवों के मिलने का मामला अब और उलझ गया है। कानपुर देहात जिले से आए एक किशोरी के परिजनों ने इटावा आकर जिस योगिता की शिनाख्त की थी और शव को अपने साथ ले गए थे। वह मध्यप्रदेश के इटारसी में तीनों सहेलियों के साथ जीवित मिल गई। किशोरी के जीवित मिलने के बाद पुलिस के लिए घटना पहेली बन गई है। अब सवाल ये पैदा हो रहा है कि आखिर वह दोनों किशोरियां कौन थीं। जिनके शव यहां मिले। आखिर उनकी हत्या करने वाले कौन हैं। हत्यारों का इरादा क्या था। इस मामले की विवेचना सहसों थाना पुलिस ने कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली को सौंप दी थी। लेकिन तीनों किशोरियों के जीवित मिलने के बाद अब सहसों पुलिस ने मामले की विवेचना नए सिरे से शुरू की है। पुलिस ने चौकी दार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ सहसों थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अब सबसे बड़ी समस्या किशोरियों की शिनाख्त कराने को लेकर है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मंगलवार को सिडौंस घाट के पास क्वारी नदी के किनारे दो किशोरियों के शव बरामद हुए थे। उनकी सिर पर प्रहार कर हत्या की गई थी। मामला अखबारों में आने के बाद कानपुर देहात के अकबरपुर थाना क्षेत्र के गांव चिराना के लोग इटावा आए और उसमें से एक शव की शिनाख्त नरेंद्र पासवान ने अपनी पुत्री योगिता के रूप में की थी। लेकिन दूसरी की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस ने दूसरे शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। लेकिन शुक्रवार को कानपुर देहात पुलिस को चिराना गांव से गायब हुई योगिता सहित तीनों किशोरियां मध्य प्रदेश के इटारसी से जीवित मिल गईं। अब सवाल उठता है कि जब योगिता जीवित है तो सिडौंस के पास मिली किशोरियों कौन हैं। चिराना की तीनों किशोरियों के जीवित मिलने की जानकारी होने के बाद सहसों थाना पुलिस ने चौकी दार राम सागर की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसओ अनूप परमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। किशोरियाेें के बारे में जानकारी करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिनाख्त के मामले में पुलिस ने कोई चूक नहीं की। दोनों किशोरियों के डीएनए सैंपल भी लिए गए हैं।
विज्ञापन


- क्वारी नदी पुल के नीचे मिले दो शव आखिर किसके
- पुलिस के गले अटकी कहानी, जिसकी शिनाख्त हुई वह जीवित सहेलियों के साथ मिली
- पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की









फॉलोअप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें