फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैर फिसलने से युवक तालाब में डूबा, शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा।
बैदपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव चिकूपुरा में तालाब के पास से होकर खेत जा रहे किसान का पैर अचानक फिसल गया और वह तालाब में जा गिरा। खोजबीन की गई पर उसका कोई पता नहीं चल सका। पुलिस ने तालाब में पंप लगवाकर पानी निकाला और किसान का शव बरामद किया।

क्षेत्र के गांव चिकू पुरा निवासी रामदुलारे का पुत्र भंवर सिंह (38) शनिवार को खेत के लिए निकला था। उसके खेत का रास्ता तालाब के पास से होकर जाता है। जब वह तालाब के पास से निकल रहा था तो अचानक उसका पैर फिसल गया। इससे वह तालाब में जा गिरा। भंवर सिंह को गांव के कुछ लोगों ने तालाब में गिरते देखा तो शोर मचाया। लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। उसकी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चल सका। इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी गई तो एसओ सत्येंद्र सिंह यादव भी पहुंच गए। उन्होंने गोताखोराें को बुलाकर खोजबीन कराई। इसके बाद तालाब से पानी निकलवाने के लिए चार पंप लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर शाम भंवर सिंह का शव बरामद हो गया। सूचना मिलने पर उप जिलाधिकारी सैंफई सिद्धार्थ एसओ श्याम सुंदर ग्रोवर तहसीलदार राज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने दमकल को मौके पर बुलाया। पंपों के जरिए तालाब से पानी निकाला। एसओ बैदपुरा सत्येंद्र यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

- पंप से पानी निकालने के बाद मिला शव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें