फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 साल के युवक की हार्ट अटैक से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। दूध डेयरी में काम करते समय 18 साल के युवक को दिल का दौरा पड़ गया। उसे महेवा सीएचसी ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बकेवर थानाक्षेत्र के शेरपुर रसूलपुर गांव निवासी अमित मिश्रा ने बताया कि छोटा भाई अभि मिश्रा (18) सोनवर्षा गांव में दूध डेयरी में काम करता था। मंगलवार सुबह वह केन की सफाई कर रहा था। इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ी और वह गिर पड़ा। कर्मचारियों ने भाई के बेहोश होने की सूचना दी।
वह भाई को सीएचसी महेवा ले गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बकेवर थाना प्रभारी विद्या सागर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत होने की पुष्टि हुई है। परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैफई मेडिकल कॉलेज में कार्डियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. समीर सराफ ने बताया कि दो-तीन सालों में युवाओं में हृदय घात के मामले बढ़े हैं। आमतौर पर असंतुलित खान-पान और बिगड़ी दिनचर्या की वजह से ऐसा होता है, लेकिन कई बार सब ठीक होने के बावजूद कम उम्र के लोगों में होमोसिस्टीन तत्व बढ़ जाने की वजह से भी हार्ट अटैक हो जाता है। कुछ शोध में ये सामने आया है कि तनाव के कारण होमोसिस्टीन बढ़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें