फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के घर से नौ लाख के जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। कस्बे के नगला राजा गांव में चोरों ने सोमवार को किसान के घर से लाखों के जेवर पार कर दिए। घटना के समय घर में कोई नहीं था। पीड़ित की सूचना पर भरथना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन

नगला राजा निवासी किसान महिपाल सिंह ने बताया कि घर के पीछे उनका खेत है। सोमवार दोपहर पत्नी सरोज देवी पीछे के गेट से खेत में धान कुटाई देखने चली गई। वह तहसील चले गए थे। इसी दौरान चोर घर में घुस गए और पत्नी के बैग से जेवर चोरी कर ले गए।
शाम को खेत से पत्नी लौटी तो बैग देखा। उसमें रखीं सोने की पांच अंगूठियां, चेन, झुमके और अन्य जेवर गायब थे। पीड़ित ने इनकी कीमत करीब नौ लाख रुपये बताई है।
विज्ञापन

सरोज देवी ने बताया कि वह रिश्तेदार के घर से शादी में शामिल होकर एक दिन पहले ही लौटी थीं। इस कारण गहने बैग में ही रखे थे। महिपाल सिंह ने ग्रामीणों और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
भरथना कोतवाल मंसूर अहमद ने बताया कि परिवार के लोगों से जानकारी ली गई है। नगला राजा गांव सहित आसपास के गांव में पूछताछ की जा रही है। डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया। खोजी कुत्ता गांव में ही घूमता रहा। पुलिस को किसी जान पहचान के व्यक्ति पर संदेह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें