फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर फुंकने से लोग रहे परेशान, 18 विद्युत चोरी की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर (इटावा)। फर्जी तरीके से नलकूप चलवाने के मामले में जेई, टीजी-2 को निलंबित करने के साथ तीन संविदा कर्मियों को बर्खास्त करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

चार दिन पहले मदनपुरा गांव में विजिलेंस टीम ने बिजली चोरी पकड़ी थी। 10 अवैध ट्रांसफार्मर से नलकूप चलाए जा रहे थे। 10 किसानों के विरुद्ध बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। उपखंड अधिकारी एके सिंह ने बताया कि बिजली चोरी कराने में विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों की संलिप्तता पाई गई। जेई मनोज कुमार, टीजी 2 मनोज चौहान को निलंबित कर दिया गया है। तीन संविदा कर्मियों अनेक सिंह, गंभीर सिंह व श्याम सिंह के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई की जा रही है।
ट्रांसफार्मर फुंकने से लोग परेशान
इटावा। शहर के तहसील चौराहा स्थित विद्युत ट्रांसफार्मर बुधवार की देर शाम फुंकने की वजह से लोगों को बिजली और पानी के लिए लोग परेशान रहे। अधिशाषी अभियंता प्रथम श्रीप्रकाश ने बताया ट्रांसफार्मर को बदल दिया गया है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को चेकिंग अभियान मूें 18 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। चार लोगों के घरों के मीटर में अनियमितता पाई गई। 48 बकायेदार के कनेक्शन काटे गए और 19 लाख रुपये बकाया बिल भी वसूला गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें