फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा बसपा के गठबंधन से डरी हुई है बीजेपी.अंशुल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा के गठबंधन से बीजेपी डरी हुई है। बांटने की राजनीति करने वाली बीजेपी के खिलाफ खड़ा हुआ यह गठबंधन समाज को एकजुट करने का काम करेगा। प्रदेश की जनता अब बीजेपी की विभाजनकारी नीतियों समझ चुकी है। दावा किया कि गठबंधन यूपी में 70 से अधिक सीटें जीतेगा। यह बात जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव ने लालपुरा में आयोजित एक स्वागत समारोह में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश के विकास के लिए जुमलेबाजों की सरकार ने कोई काम नहीं किया। जनता को अब सपा-बसपा से उम्मीद है और लोकसभा चुनाव में यह उम्मीद वोट बनेगी। युवा कार्यकर्ता सोनू यादव के लालपूरा स्थित आवास पर हुए इस समारोह में राजेश प्रजापति, रिंकू यादव, उज्जवल श्रीवास्तव, अश्वनी यादव, आशीष यादव, आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें