फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ने साइकिल से जारहे बालक को रौदा मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर(ब्यूरो)। ग्राम बाउथ में साइकिल से छोटे भाई के साथ जा रहे बालक को ट्रैक्टर ने रौद दिया। हादसे में बालक की मौत हो गई। उसका छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लिया है। वहीं अन्य हादसों में तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन



बलरई थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बाउथ निवासी इंद्रजीत के पुत्र सचिन उर्फ रिंकू (8) और सुमित (6) शुक्रवार सुबह यादव नगर स्थित चौधरी राजवीर सिंह मालती देवी पब्लिक स्कूल पढ़ने जा रहे थे। बलरई मार्ग पर मौरंग लेकर आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। रिंकू की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सुमित दूर जा गिरा।

परिजन और गांव के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ बलरई ने बताया कि ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


उधर भरथना चौराहे के पास साइकिल से जा रहे बृजेश कुमार पुत्र राम स्वरूप निवासी नगला कले थाना बकेवर को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। तीसरी घटना कचौरा रोड पर हनुमान मंदिर के पास हुई। जहां बाइक से जा रहे सुधीर कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी सराय दयानत को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। वहीं प्रिंस पुत्र राकेश कुमार निवासी विजयनगर भी हादसे में घायल हो गया।
विज्ञापन


ट्रैक्टर ने बालक को रौंदा, मौत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें