फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: राजकीय पॉलिटेक्निक की 225 में से 170 सीटें भरीं, प्रवेश के लिए अंतिम दो चरण शेष

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिले के राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान में इस वर्ष प्रवेश को लेकर युवाओं का अच्छा रुझान देखने को मिल रहा है। संस्थान की कुल 225 सीटों के सापेक्ष अब तक 170 सीटों पर प्रवेश हो चुका है। शेष 55 सीटों पर प्रवेश के लिए चौथे चरण की काउंसिलिंग प्रक्रिया जारी है, जिसकी अंतिम तिथि पांच अगस्त निर्धारित की गई है। इसके बाद पांचवें एवं अंतिम चरण के तहत 14 अगस्त तक आवेदन और प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।
विज्ञापन


राजकीय पॉलिटेक्निक में तीन प्रमुख ट्रेडों में प्रवेश दिया जाता है, जिनमें मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन, मैकेनिकल इंजीनियरिंग आरएसी (रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग) तथा डेयरी इंजीनियरिंग शामिल हैं। प्रत्येक ट्रेड में 75-75 सीटें निर्धारित हैं। अब तक मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन में सबसे अधिक 69 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। वहीं डेयरी इंजीनियरिंग में 52 और मैकेनिकल इंजीनियरिंग आरएसी में 49 छात्रों का प्रवेश हो चुका है।
लेक्चरर बृजेश यादव ने बताया कि तकनीकी शिक्षा और रोजगारपरक पाठ्यक्रमों के प्रति युवाओं का आकर्षण लगातार बढ़ रहा है। यही कारण है कि इस वर्ष भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने राजकीय पॉलिटेक्निक को प्राथमिकता दी है। चौथे चरण में जिन अभ्यर्थियों को सीट आवंटित हुई है, उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी प्रवेश संबंधी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। यदि इसके बाद भी सीटें रिक्त रहती हैं तो उन्हें पांचवें एवं अंतिम चरण की काउंसिलिंग में शामिल किया जाएगा। संस्थान प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे काउंसिलिंग और प्रवेश से संबंधित सभी औपचारिकताएं समय पर पूरी करें, ताकि सीट आवंटन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। अंतिम चरण समाप्त होने के बाद प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह बंद कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें