फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा जिले में 17 संक्रमित मिले,16 ठीक हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इटावा। जिले में रविवार को 17 कोरोना संक्रमित मिले। इनमें पांच महिलाएं व 12 पुरुष हैं। सीडीओ राजा गणपति आर ने बताया जिले में अब तक 4839 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं, जिसमें से 4612 ठीक भी हो चुके हैं। इस समय सक्रिय केसों की संख्या 152 है, जबकि 75 संक्रमित दम तोड़ चुके हैं।
सीडीओ ने बताया कि सबसे ज्यादा चार-चार संक्रमित कुनैरा पावर हाउस और कोठी कैस्त जसवंतनगर में मिले हैं। इनके अलावा भरथना के बृजराज नगर, महावीर नगर तथा रानी नगर पुराना भरथना, पक्का बाग, अड्डा तुलसी नई मंडी, अशोक नगर, सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी, अहिलादपुर में एक- एक संक्रमित मिले।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ.एनएस तोमर के अनुसार जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या भले ही कम हो गई हो, लेकिन कोरोना जांच में कमी नहीं आई है। शनिवार को 2001 जांच हुई। अक्तूबर, अगस्त और सितंबर माह की अपेक्षा पॉजिटिव केसों की संख्या काफी रही। अगस्त में 1413 केस आए जबकि, सितंबर में यह संख्या बढ़कर 1913 हो गई। अक्तूबर में यह संख्या घटकर 794 रही।
विज्ञापन

सर्दियों में कोरोना केस के बारे में कहना संभव नहीं
सर्दियों में कोरोना संक्रमण केस का असर कैसा देखने को मिलेगा। इस बारे में सीएमओ डॉ.एनएस तोमर का कहना है कि कोरोना नई बीमारी है। अभी कुछ भी कहा नहीं जा सकता पहली बार दिसंबर 2019 में सामने आई। इसी वजह से इसका नाम कोविड- 19 पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें