इटावा/भरथना। कौशल विकास मिशन के अंतर्गत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं सेवायोजन के तत्वावधान में भरथना में ब्लॉक स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीडीओ अजय कुमार गौतम ने किया। इसमें 167 युवाओं को रोजगार मिला है।
मेले में प्रतिभाग करने वाली कंपनियों ने सेवायोजन के उपरांत दी जाने वाली सुविधाओं के बारें में विस्तृत जानकारी दी। रोजगार मेले में 15 प्रतिष्ठित कम्पनियां एलआइसी, एसबीआइ लाइफ इंश्योरेंस, गोदरेज प्रालि, जिकसन प्रालि, हीरो मोटो प्रालि, कम्पनियों में विभिन्न प्रकार की रिक्तियों के सापेक्ष युवाओं का साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया गया है।
मेले में 514 युवाओं ने पंजीकरण करवाया था। चयन प्रक्रिया में 167 युवाओं को रोजगार मिला। नोडल प्रधानाचार्य डॉ. राजकुमार सिंह, बीडीओ प्रतिमा शर्मा, नगर अध्यक्ष अनूप कुमार , जिला समन्वयक राजपाल सिंह, जिला कौशल प्रबंधक विवेक कुलश्रेष्ठ, अनीस कुमार पाठक, जिला कार्यक्रम प्रबंधक अंकुल शुक्ला रहे।