फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय तृतीया पर्व पर शगुन के लिए हुई खरीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। अक्षय तृतीया पर्व पर ज्वैलर्स की दुकानों पर अच्छी खासी भीड़ रही। खासकर महिलाओं की संख्या अधिक रही। शगुन पर सोने चांदी से बने आभूषणों की खरीद हुई। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए जेवरों की कई नई डिजाइन उपलब्ध रही। लोगों ने अपनी पसंदीदा चीजें खरीदी।
विज्ञापन


वैसाख महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का विशेष महत्व है। इस मौके पर घरों में लक्ष्मी जी एवं धन के देवता कुबेर जी का पूजन होता है। लिहाजा घरों में माता व कुबेर देव की पूजा हुई। दान पुण्य किया गया और शुभ दिन मानते हुए सोने चांदी के आभूषणों की खरीदारी की। चूंकि सोने की चीजों की खरीदारी से पर्व से जुड़ी चली आ रही है। इसके चलते मंगलवार को सराफा दुकानों पर अच्छी खासी संख्या में खरीदार दिखे।

शहर में छदामी लाल द्वारका प्रसाद सराफ के संचालक विपिन गुप्ता के अनुसार मंगलवार को सोने का भाव 30 हजार 500 रुपये हैं। अक्षय तृतीया पर्व के मौके पर खरीदारी करना शुभ मानते हुए लोग खरीदारी करने दुकान पर आ रहे हैं। दुकान पर ज्यादातर महिलाएं ही आई हैं।
विज्ञापन

सैफई से आई मीना यादव ने बताया कि वह अक्षय तृतीया की वजह से ही खरीदारी करने आईं हैं। अक्षय तृतीया को खरीदारी के लिए शुभ माना जाता है, इसी के तहत वह हर साल खरीदारी करने जरूर आती हैं।

इसी प्रकार पुरबिया टोला निवासी एवं शिक्षिका शालिनी वर्मा का कहना था कि साल में अक्षय तृतीया ही एक ऐसा दिन है, जिसमें खरीदारी करना शुभ माना जाता है। खासकर सोना खरीदने के लिए। घर में शुभता लाने के लिए पसंद आने पर कुछ न कुछ खरीदकर ले जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें