फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चबंल में रूट मार्च, सुरक्षा का एहसास

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव व त्योहार के मद्देनजर शनिवार को एसएसपी संतोष कुमार मिश्रा ने चंबल के बीहड़ में रूट मार्च किया। बीएसएफ कंपनी के जवानों के बूटों से सुरक्षा का एहसास कराया।
विज्ञापन


किसी समय डाकुओं के आतंक से त्रस्त चंबल के बीहड़ के निवासियों को सुरक्षा का एहसास कराने के लिए फ्लैग मार्च निकाला गया।


एसएसपी संतोष सिंह ने रूट मार्च के दौरान स्थानीय निवासियों से मिल कर हाल चाल लिया। बिना किसी डर के मतदान करने के लिए आश्वस्त किया।

डाकुओं के खात्मे के बाद चंबल बीहड़ में इतने पुलिस बल और अधिकारियों को देख कर इलाकाई लोग सकते में आ गए। साथ में चल रहे पुलिस अधिकारियों ने लोगों को आश्वासन दिया कि डरने की जरूरत नहीं है।

ये फ्लैग मार्च जनता की सुरक्षा के लिये है। फ्लैग मार्च के दौरान एसएसपी के साथ एस डी एम चकननगर इंद्रजीत सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक क्राइम महेश अत्री, सीओ चकननगर सीओ सिटी वैभव पांडे, एसओ सहसो सूर्यप्रताप सिंह, एसओ चकननगर बलराज शाही, एसओ बिठौली अनिल कुमार के साथ भारी पुलिस फोर्स साथ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंबल में रूट मार्च, सुरक्षा का एहसास
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें