इटावा। महिला दिवस पर इमेज वूमेन पावर ग्रुप ने जयपुर कान्वेंट स्कूल कर्री में महिला सशक्तीकरण पर कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें मुख्य अतिथि सदर विधायक सरिता भदौरिया व विशिष्ट अतिथि समाजसेवी कामना सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही समाजसेवी कामना सिंह ने मुख्य अतिथि को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम मेें सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहाकि विश्व महिला दिवस पर हम समस्त महिलाओं को एक संकल्प लेना है कि हमें समाज की कुरीतियों को दरकिनार करते हुए आगे बढ़ना है। समाज के हर एक क्षेत्र में अपनी पहचान और सम्माननीय स्थान प्राप्त कर अपने घर परिवार अपने राष्ट्र को ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। विशिष्ट अतिथि कामना सिंह ने कहा आज भी हमारे समाज में वह कुरीतियां है जो हम महिलाओं को आगे नहीं बढ़ने देती। इसके लिए हम महिलाओं को संगठित एवं मर्यादित रहना होगा। क्योंकि हमें इन कुरीतियों का विरोध कर आगे बढ़ना है। इसके साथ ही शुभा चौहान एवं सीमा चौहान ने भी महिलाओं को संबोधित किया। कार्यक्रम संयोजक विनय गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में शुभा चौहान, सीमा चौहान, स्नेह लता यादव, आभा सिंह, ज्योति सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रियंका शर्मा व अलका शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।
समाज की कुरीतियों को दरकिनार करना हैं
महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को संगठित व मर्यादित रहने पर दिया जोर