फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी साहित्य पर हिंदी व उर्दू रचनाकार देंगे व्याख्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। पचदेवरा रोड स्थित जीसी पब्लिक स्कूल में 16 व 17 फरवरी को साहित्यिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। पहल संस्था के तत्वावधान में होने वाले इस कार्यक्रम में विषयपरक व्याख्यान एवं काव्य कार्यशाला में कई हिंदी व उर्दू रचनाकार एवं विद्वान हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


पचदेवरा रोड स्थित जीसी जीनियस पब्लिक स्कूल में संस्था पहल के अध्यक्ष राजीव राज ने बुधवार को ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साहित्यिक वातावरण में काव्य की विविध विधाओं गीत, गजल, छंद आदि के व्याकरण, कथ्य और शिल्प पर ज्ञानवर्धक व्याख्यान तथा परिचर्चा होगी।

उन्होंने कहा कि 16 फरवरी को कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे से होगी। इसके बाद सुबह पौने 12 बजे व्याख्यान व परिचर्चा, रात पौने 9 बजे सरस काव्य गोष्ठी का आयोजन होगा। 17 फरवरी को सुबह 7 बजे नगर के एतिहासिक एवं साहित्यिक महत्व के स्थलों का भ्रमण कार्यक्रम रहेगा। सुबह सवा दस बजे व्याख्यान शुरू होगा। उन्होंने बताया कि साहित्यिक गतिविधियों में रुचि रखने वाले लोग 13 फरवरी तक पंजीकरण करा सकते हैं। कार्यक्रम में छंड विधान विशेषज्ञ एवं स्तंभकार लखनऊ के डा ओम नीरव, गजल के व्याकरण शोधकर्ता लखनऊ के प्रो संजय शौक, लखीमपुर के ज्ञान प्रकाश आकुल, छंद गजल विधान के सिद्धहस्त मैनपुरी के सतीश मधुप, शायर डा वेद प्रकाश संजर, हिंदी काव्य के व्याख्यानदाता आजमगढ़ दयानिधि चौबे व्याख्यान एवं परिचर्चा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें