इटावा। छुट्टा जानवरों के रहने की व्यवस्था को लेकर बुधवार को नगर पालिका के चेयरमैन सुनील जौली, अधिशासी अधिकारी राम आसरे कमल ने कोठी कैस्त, लधुपुरा की अस्थायी गोशाला का निरीक्षण किया। साथ ही कर्मचारियों को गोशाला की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
नगर के मोहल्ला लुधपुरा में डूडा विभाग ने नवनिर्मित कॉलोनी परिसर में पालिका ने अस्थायी गोशाला बनवाई थी। रविवार रात मवेशियों ने अस्थायी गोशाला को तोड़कर निकल गए और किसानों के खेतों में पहुंचकर खड़ी फसलों बर्बाद कर दी। इस बात को लेकर को लेकर आक्रोशित किसानों ने उपजिलाधिकारी सत्यप्रकाश मिश्रा से शिकायत की थी।
एसडीएम के निर्देश पर पालिका अधिशासी अधिकारी राम आसरे कमल सहित पालिकाध्यक्ष सुनील कुमार जौली ने लधपुरा कॉलौनी परिसर में स्थिति अस्थाई गोशाला निरीक्षण किया। उन्होंने चारे व दाने-पानी की व्यवस्था को देखा। वहां मौजूद पालिका के कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसी प्रकार दोनों अधिकारी मोहल्ला कोठी कैस्त पहुंचे, जहां पर बनाई अस्थायी गोशालाओं की व्यवस्थाओं को देखा और वहां पर जानवरों के खाना पीने की व्यवस्था रखने के निर्देश कर्मचारियों को दिए।