फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदारों का एक दिन का मानदेय कटाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बकेवर थाना क्षेत्र के चौकीदारों को बुलवाकर थाना प्रभारी ने मीटिंग कर उनके पेच कसे। क्षेत्र व गांव के अपराधी प्रवृत्ति के लोगों के बारे में सूचना नहीं देने को कहा। कई चौकीदारों के न पहुंचने पर उनका एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


क्षेत्र में चोरी आदि की वारदातों के घटने को लेकर थाना प्रभारी सख्त हैं। थाना प्रभारी बकेवर इंस्पेक्टर समीर कुमार सिंह ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र के ग्रामों के चौकीदारों को थाना पर बुलाकर मीटिंग ली। इंस्पेक्टर बकेवर ने मीटिंग में आए चौकीदारों से क्षेत्र के अपराधी प्रवृत्ति के लोगों के बारे में जानकारी देने की बात कही। इसमें एक चौकीदार ने ग्राम में पंचायत भवन में मौरंग रेत आदि डालकर कब्जा करने से ग्रामीणों की शिकायत की।

थाना प्रभारी द्वारा बुलाई गई चौकीदारों की मीटिंग में कई गांवों के चौकीदारों के न आने पर इंस्पेक्टर ने थाना के दीवान आर के मिश्रा से उनका एक दिन का वेतन काटने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें