फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार से मिड डे मील में नहीं होगा फल वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से उनके कार्यालय में विभिन्न शिक्षक समस्याओं को लेकर मुलाकात की। बताया कि तय किया गया है कि सोमवार से स्कूलों में फल नहीं बांटेंगे।


बैठक में जिलाध्यक्ष ने फल वितरण से संबंधित मुद्दा उठाते हुए कहा कि परिषदीय एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों मध्यान्ह भोजन योजना के अंतर्गत प्रत्येक सोमवार को बच्चों को फल वितरण अनिवार्य किया गया है। फल वितरण से संबंधित धनराशि प्रति छात्र की दर से अलग से आवंटित की जाती है। सात माह से जनपद में विद्यालयों में धनराशि प्राप्त नहीं हुई है। इससे अध्यापकों को दिक्कत सामना करना पड़ रहा है। सभी प्रधानाध्यापक अपनी जेब से बच्चों के लिए फल खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रतिनिधिमंडल ने फल वितरण में हो रही समस्याओं और धनराशि आवंटन के लिए बीएसए को एक ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में संगठन ने मांग की कि फल वितरण से संबंधित धनराशि को विद्यालयी खातों में शीघ्र आवंटित करें। अन्यथा की स्थिति में 30 अक्तूबर से विद्यालयों में किसी प्रकार का फल वितरण नही किया जाएगा। इसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष ताखा ब्रजेश यादव, नगर अध्यक्ष प्रदीप यादव, लेखाकार शशिभूषण यादव, प्रद्युम्न यादव, मुकेश यादव, मुकेश कुमार, विश्वदीप सिंह, आदि शिक्षक साथी उपस्थित रहे।


-प्राथमिक शिक्षक संघ के नेता बीएसए से मिले
-सात महीने से ग्रांट न मिलने पर जताया रोष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें