फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवर लोडिंग व डग्गामारी के खिलाफ एआरटीओ ने चलाया अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा।
एआरटीओ प्रवर्तन मोहम्मद अजीज ने मंगलवार को शहर में ओवरलोडिंग व डग्गामारी के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान गिट्टी व मौरंग लटे आठ ओवरलोड ट्रक व डग्गामारी करते हुए चार बसों को सीज कर दिया।
विज्ञापन

हाईवे पर मानिकपुरा मोड़ सांईं धर्मकांटा के अलावा अन्य स्थानों पर चेकिंग की गई। इस दौरान उन्होंने क्षमता से अधिक लदे गिट्टी, मौरंग व डस्ट के ट्रकों को सीज कर दिया और उन्हें सिविल लाइन थाने में खड़ा कर दिया। इसके अलावा अन्य स्थानों पर डग्गामारी कर रही बसों को खड़ा करवा दिया। एआरटीओ ने बताया कि 14 अक्तूबर को चलाए गए अभियान में 14 ट्रकों कोे सीज किया गया था। इसके अलावा उन्होंने करीब 45 वाहनों का चालान किया था। चेकिंग के दौरान छह लाख 15 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है। अभियान जारी रहेगा। उनके साथ कर अधिकारी ए के जैसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


- आठ ओवरलोड ट्रक व चार बसें सीज
-ओवरलोडिंग व डग्गामारी के खिलाफ एआरटीओ ने चलाया अभियान



































फोटो 19- शहर में चेकिंग करते एआरटीओ मोहम्मद अजीज व खडे़ वाहन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें